कुरुक्षेत्र 11 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि अपने अधीन मतदान केन्द्रों का तत्काल निरीक्षण करें और चुनाव सम्बधी सभी तैयारियों को पुख्ता करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में लोकसभा चुनावों से सम्बन्धित जिला अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को स्वस्थ वातावरण में मतदान का माहौल देना है, इसके लिए जहां सुरक्षा की जरूरत होगी वहां पर सुरक्षा महुैया करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था से सम्बन्धित पुख्ता प्रबंध किए है। अधिकारियों से डीसी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाले गांवों का दौरा करें तथा सम्बन्धित ग्राम सचिव, पटवारी, नम्बरदार और आंगनवाडी वर्कर से तालमेल बनाएं, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुंरत जिला प्रशासन को अवगत करवाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि बिना मंजूरी के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय को ना छोड़े अगर किसी कारणवंश किसी अधिकारी को छुट्टïी पर जाना है तो वह स्वीकृति लेकर जाए। उन्होंने कहा कि चुनावों से सम्बन्धित तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विधानसभा के क्षेत्रों पर नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की कार्य प्रणाली के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें, अगर प्रशिक्षण की जरूरत है तो प्रशिक्षण लें ताकि कोई समस्या ना रहे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए कम से एक मतदान केन्द्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में हैल्प लाईन नम्बर 1950, सुविधा एप्प, सीविजिल एप्प व जिला नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। डीसी ने यह भी कहा कि अपने विभाग से सम्बन्धित वैबसाईट का भी बारिकी से निरीक्षण करें ध्यान रहे कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन ना हो। हर अधिकारी को सम्बन्धित क्षेत्र की पूरी जानकारी होनी चाहिए, इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
इस मौके पर थानेसर एसडीएम अश्वनी मलिक, लाडवा एसडीएम अनिल यादव, शाहबाद एसडीएम संयम गर्ग, पिहोवा एसडीएम निर्मल नागर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
बाक्स
अधिकारियों को दी सुविधा एप्प की ट्रेनिंग
भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली द्वारा लोकसभा चुनावों के दृष्टिïगत सोमवार को वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सुविधा एप्प की अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। टे्रनिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग से डा. कुशल कुमार पाठक ने कहा कि सुविधा एप्प से सम्बन्धित सभी बारिकीयों को बारिकी से जान लें। उन्होंने कहा कि यूजर मैनेजमेंट सिस्टम सही होना चाहिए। वीसी के बाद डीसी डा. एसएस फुलिया ने कहा सुविधा एप्प को अच्छी तरह से सीख लें, अगर कोई और जानकारी चाहिए तो एनआईसी से प्राप्त कर सकता है।
Post Now India Post Now India