कुरुक्षेत्र, 17 मार्च। विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. गोविंद प्रसाद शर्मा ने विद्या भारती के अखिल भारतीय साधारण सभा में श्री संत कुमार की पुस्तक ‘जैन धर्म में नारी का स्थान’ का विमोचन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान बहुत सम्मानपूर्वक रहा है। जैन धर्म के विषय में जो कुछ बुराइयां, रुढि़वादियों ने फैला रखी थीं, उसका बहुत ही तर्क पूर्ण ढंग से और आगम शास्त्रों से उदाहरण देकर उन सब का निवारण किया गया है। संत कुमार दर्शन विभाग के छात्र रहे हैं और यह पुस्तक उनके एम.फिल के गहन शोध का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने लेखक को इस पुस्तक के लिए बधाई व आशीर्वाद दिया। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर उनके साथ विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, शोध निदेशक डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा, संस्कृताचार्य प्रेम नारायण शुक्ला भी उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India