Breaking News
Home / Uncategorized / स्वीप गतिविधियां करवाकर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक: अनिश यादव

स्वीप गतिविधियां करवाकर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक: अनिश यादव

20 मार्च, करनाल: लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके तहत जिला कार्यालय की टीम से राजीव कुमार शर्मा ने आईटीआई तरावड़ी में जाकर छात्रों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वीप गतिविधियों के लिए कैम्पस से ही राजबीर सिंह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इस दौरान राजकुमार सन्धू ने एक नये मतदाता को वोट बनवाने तथा उसके सही इस्तेमाल बारे जागरूक किया। उन्होंने एक डमी प्रस्तुती के माध्यम से युवा मतदाताओं को जागरूक भी किया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि रक्तदान की तरह मतदान भी अवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रक्तदान करने से किसी भी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस तरह एक कुशल मतदाता अपनी वोट का सही व सटिकता से इस्तेमाल करते हुए सशक्त सरकार का चुनाव किया जा सकता है।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से राजकुमार सन्धू, पूर्णचन्द सैनी, प्रदीप कुमार तथा काॅलेज के प्राचार्य बी.एस अरोड़ा, राजबीर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, मोनिका, गुरप्रीत सिंह, सुरेश तथा अन्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *