पिहोवा 20 मार्च: उपमंडल अधिकारी निर्मल नागर ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव सम्पन्न करवाना हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि मजबूत लोकतंत्र का आधार भी है।
एसडीएम निर्मल नागर बुधवार को अपने कार्यालय में जोनल मैजिस्ट्रेट एवं सेक्टर सुपरवाईजरों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव आयोग की हिदायतों का पालन करें और चुनाव को सम्पन्न करवाने के लिए टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने सेक्टर सुपरवाईजरएवं मैजिस्ट्रेटों को आदेश दिए कि वे रूट चैनल बनाकर पिहोवा उपमंडल के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें एवं जो भी कमी पाई जाए उसे समय रहते पूरा करें। मतदान केंद्रों पर विकलांग मतदाताओं के लिए रैम्प होना आवश्यक है, इसकी भी जांच कर लें। उन्होंने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी ईवीएम की जांच कर लें ताकि मतदान के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की डयुटी रहती है। उन्होंने निर्धारित स्थान पर रहने के निर्देश दें ताकि आवश्यकता पडऩे पर कार्य को सम्पन्न किया जा सके।
उन्होंने बताया कि पिहोवा उपमंडल में 6 जोनल मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जबकि एक जोनल मैजिस्टे्रट की नियुक्ति रिजर्व की गई है। इसके अलावा 16 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अरविंद कौशिक एसई सरस्वती हैरीटेज बोर्ड, एमएस धीमान कार्यकारी अभियंता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पिहोवा, कमलकांत कार्यकारी अभियंता सरस्वती हैरीटेज बोर्ड, राजेंद्र कुमार एनटी पिहोवा, नीरज कुमार डीएफओ कुरुक्षेत्र व अनूप नैन डीएम हैफेड को जोनल मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस मौके पर बीडीपीओ राजेश कुमार, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिल्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सुपरवाईजर उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India