कैथल, 20 मार्च: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मैनपाल रामावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 25 मार्च को नीलम युनिवर्सिटी के कानून के विद्यार्थियों को टीक गांव का दौरा करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कानून की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत करवाना है। यह विद्यार्थी ग्रामीणों से स्वच्छता एवं पर्यावरण, शिक्षा, कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग, असंगठित श्रम, स्वास्थ्य एवं पोषण, लिंग असमानता, घरेलू हिंसा इत्यादि विषयों के बारे में बातचीत करेंगे। इस दौरा कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण की पराविधिक स्वयं सेवक निर्मला व पंकज कुमार भी मौजूद रहेंगे।
Home / Uncategorized / 25 मार्च को नीलम युनिवर्सिटी के कानून के विद्यार्थियों को टीक गांव का दौरा करवाया जाएगा
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India