कैथल, 20 मार्च: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मैनपाल रामावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा कदम मिलाकर चलना होगा परियोजना के तहत 25 मार्च से 30 मार्च तक विभिन्न गांवों में मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक दिव्यांग व्यक्तियों से प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं व पराविधिक स्वयं सेवकोंद्वारा घर-घर जाकर कानूनी जानकारी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मार्च को स्थानीय चंदाना गेट शक्ति नगर, जींद रोड स्थित रामनगर, स्थानीय अर्जुन नगर एवं महादेव कॉलोनी, नानकपुरी कॉलोनी, सुभाष नगर तथा खुराना रोड के अतिरिक्त बाला जी कॉलोनी एवं करनाल रोड बाईपास के मानसिक दिव्यांग व्यक्तियों को जागरूक किया जाएगा। आगामी 26 मार्च को फतेहपुर पूंडरी व सीवन, 27 मार्च को कलायत एवं ढांड, 28 मार्च को राजौंद, 29 मार्च को पाई एवं 30 मार्च को रसीना में घर-घर जाकर मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को कानूनी जानकारी दी जाएगी एवं उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।
Post Now India Post Now India