इंद्री: गांव भौजी खालसा में स्व. चौ. जिले सिंह मलिक राजेपुर व स्व. जिले सिंह भौजी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में थैलिसिमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए विशाल रक्तदान शिविर 24 मार्च को पंचायत घर में लगाया जाएगा। शिविर के संयोजक संजीव मलिक राजेपुर, जसबीर भौजी व कपिल किशोर ने बताया कि गांव भौजी खालसा के पंचायत घर में रक्तदान शिविर 24 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति शिविर में आकर रक्तदान कर सकता है। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर गगन सिंगला, प्रवीण, प्रतिम, परमजीत, राहुल प्रजापत, संदीप भौजी, अशोक मंढान, व निर्मल मंढान आदि का सहयोग रहेगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India