Breaking News
Home / Uncategorized / होली खुशी और रंगों का त्यौहार, मनाएं सादगी से : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

होली खुशी और रंगों का त्यौहार, मनाएं सादगी से : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 20 मार्च: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि होली का पावन त्यौहार खुशी और रंगों का त्यौहार है। इस पावन पर्व को हम सभी को सादगी से मनाना चाहिए। आपसी प्रेम प्यार, सदभाव तथा एकता को बनाए रखते हुए इस पावन पर्व को खुशी व उल्लास के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए।

डॉ. प्रियंका सोनी बुधवार को स्थानीय सनातन धर्म मंदिर में चल रहे बाल उपवन देखरेख संस्थान में बच्चों संग फूलों की होली खेलने उपरांत बोल रही थी। इससे पूर्व उपायुक्त ने बाल उपवन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने वहां बच्चों के ठहरने, खाने-पीने, कम्प्यूटर कक्ष व अन्य क्रियाकलापों के बारे में फीडबैक ली। बच्चों द्वारा मनाई गई ड्राईंग को देखते हुए उन्हें उनकी कलात्मक गतिविधियों की प्रशंसा की। इस मौके पर उपायुक्त ने बच्चों को मिठाईंया तथा पाठन सामग्री भी वितरित की।

उन्होंने कहा कि बाल उपवन में बच्चों को हर तरह की सुविधा दी जानी एक प्रशंसनीय कदम है। होली हमारा पारम्परिक पर्व है। हम सभी को अपने परिवार के साथ-साथ इस तरह के संस्थानों में त्यौहार मनाने चाहिए। बच्चों के साथ होली खेलकर एक आत्मिक सकून की अनुभूति प्राप्त हुई है। यहां के बच्चों में खूब प्रतिभा छिपी हुई है। इनकी प्रतिभा को और अधिक उजागर करने तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतू जिला स्तर पर लघु सचिवालय परिसर में बच्चों द्वारा ड्राईंग करवाई जाएगी, जिससे लघु सचिवालय में आने वाले सभी लोग इनकी प्रतिभा को देख सकें। उन्होंने जिला वासियों से भी आह्वान किया कि होली त्यौहार को सादगी से मनाएं। व्यर्थ में पानी को न बहाएं तथा हर्बल रंगों का इस्तेमाल केवल तिलक करके इस पावन त्यौहार की गरिमा को बनाए रखें। फूलों की होली कार्यक्रम में बाल उपवन देखरेख संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरिचा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, राणा बंसल, रमेश बंसल, कोमल, अमनदीप, कृष्ण शर्मा, विकास गर्ग, रितू सिंगला, पूजा डेमला, रमेश बंसल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

बाल उपवन में आयोजित फूलों की होली कार्यक्रम में उपायुक्त ने नी मैं नचना श्याम दे नाल कृष्ण भजन पर बच्चों संग फूलो की होली खेली। उपायुक्त को अपने मध्य में फूलों की होली संग खेलते हुए बाल उपवन के सभी बच्चे अतिप्रसन्न होकर नाच रहे थे। उपायुक्त ने छोटे बच्चों से लाड दुलार करके इस पावन त्यौहार को मनाया।

बाल उपवन के बच्चे रितेश ने मां को समर्पित एक गीत याद आती हो तुम मां एक गीत सुनाया। इस गीत को सुनते हुए उपायुक्त सहित वहां मौजूद हर व्यक्ति भाव-विभोर होकर भावुक हो गया। बच्चों ने होली के रंग में रंगे गीतों पर खूब नृत्य किया, जिसका उत्साह वर्धन उपायुक्त ने तालियां बजाकर किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *