कैथल, 23 मार्च: मतदाताओं की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए लघु सचिवालय में 1950 टोलफ्री नंबर कॉल सैंटर अपनी सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। यह सैंटर घर बैठे ही मत से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। यह सैंटर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहा है। जिला में अभी तक लगभग 480 लोगों ने कॉल करके इस सेवा का लाभ उठाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि निवार्चन आयोग द्वारा 1950 टोल फ्री सेवा को शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल करके नाम, पता, वोटर आई कार्ड नंबर जैसी जानकारी देकर वह यह पता कर सकता है कि उसका वोट मतदाता सूची में शामिल है या नही। इस नंबर पर व्यक्ति नए वोट बनवाने के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति किसी भी प्रकार चुनाव से संबंधित सूचना, शिकायत व सुझाव भी टोलफ्री नंबर पर दे सकता है। इस टोलफ्री नंबर 1950 के साथ आपको जिले का कोड नंबर डालना आवश्यक होगा, तब ही कॉल मिल पाएगी। अब यह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक अपनी सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। इस पर लगभग 480 व्यक्ति लाभ प्राप्त कर चुके हैं। व्यक्ति को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे तथा वह घर बैठे ही मत से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त सकता है।
चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा ने बताया कि 1950 टोलफ्री पर प्रदीप, अभिषेक, राकेश व अन्य ऑपरेटर कार्य कर रहे हैं। इन ऑपरेटरों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कॉल आने के बाद यह सभी जानकारियां लोगों को देते हैं। इस कॉल सैंटर पर 4 फोन प्रयोग में लाए जा रहे हैं। यदि एक फोन पर कॉल हो रही है तो ऑटोमैटिक ही दूसरे फोन पर कॉल ट्रांसफर हो जाएगी और कॉल करने वाले व्यक्ति को कोई परेशानी नही आएगी।
Post Now India Post Now India