Breaking News
Home / Religious / श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति थानेसर द्वारा पुरानी सब्जी मंडी थानेसर के श्री हनुमान मंदिर में रंगीली शाम खाटू वाले के नाम-श्रीखाटू श्याम संकीर्तन किया गया

श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति थानेसर द्वारा पुरानी सब्जी मंडी थानेसर के श्री हनुमान मंदिर में रंगीली शाम खाटू वाले के नाम-श्रीखाटू श्याम संकीर्तन किया गया

कुरुक्षेत्र, 24 मार्च। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति थानेसर द्वारा पुरानी सब्जी मंडी थानेसर के श्री हनुमान मंदिर में रंगीली शाम खाटू वाले के नाम-श्रीखाटू श्याम संकीर्तन किया गया। कोषाध्यक्ष विनीत राजपाल ने बताया कि मुख्य यजमान प्रधान सुभाष सुखीजा एवं सुशील गेेरा परिवार ने श्री श्याम पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम में गायक भूषण शर्मा ने श्याम प्रभु के मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। सुखीजा ने कहा कि कलयुग में खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया है। धर्म की रक्षा के लिए इन्होंने महाभारत युद्ध में अपने शीश का दान दिया था। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्री कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप खाटूश्याम जी के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मौके पर पंडित शंभूनाथ, अटल शर्मा, रतन जांगड़ा, रमेश शर्मा, अशोक, संजीव, विजय गुलाटी, फतेहचंद गांधी, सुशील, राज कुमार, गोल्ड़ी, रामशरण, राकेश छाबड़ा, कांता, इंदिरा, ममता, बबली, अंजू, आशू, सुमन, अलका और गुंजन सहित सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *