Breaking News
Home / Uncategorized / खरीद एजैंसियों एवं मार्केट कमेटिओं को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि गेहूं के खरीद सीजन के दौरान जिला की सभी 7 मंडियों एवं 28 खरीद केंद्रों में सभी मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध हों

खरीद एजैंसियों एवं मार्केट कमेटिओं को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि गेहूं के खरीद सीजन के दौरान जिला की सभी 7 मंडियों एवं 28 खरीद केंद्रों में सभी मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध हों

कैथल, 25 मार्च: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सभी खरीद एजैंसियों एवं मार्केट कमेटिओं को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि गेहूं के खरीद सीजन के दौरान जिला की सभी 7 मंडियों एवं 28 खरीद केंद्रों में सभी मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध हों। कोई भी अधिकारी पूर्व अनुमती के बिना जिला मुख्यालय न छोड़ें तथा अपना मोबाईल फोन हमेशा खुला रखें।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित विडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में सभी खरीद एजैंसियों एवं मार्केट कमेटियों के सचिवों के साथ गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि मंडियों में पीने के पानी, बिजली, शौचालय, तिरपाल आदि की सुचारू व्यवस्था की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि नमी मापक यंत्र भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों। सभी रजिस्टर का सही ढंग से रिकार्ड रखा जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर गेहूं की खरीद नहीं होनी चाहिए। इन मंडियों व खरीद केंद्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मुरम्मत समय पर पूर्ण की जाए। यदि खरीद सीजन के दौरान ऐसी कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो मार्केट कमेटी के सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा मंडियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा मुख्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी लोकसभा आम चुनाव तथा गेहूं खरीद सीजन के दौरान पूर्व अनुमती के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा किसी भी अधिकारी का मोबाईल फोन बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ताकि गेहूं की खरीद में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडियों में सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने मंडियों स्टोर व्यवस्था, यातायात व श्रम कॉन्ट्रैक्ट, बारदाने की उपलब्धता आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीद एजैंसियों के प्रतिनिधि हर रोज मंडियों में गेहूं खरीद के लिए सुबह 11 बजे व दोपहर बाद 3 बजे पहुंचेगे। किसानों की शिकायतों के निवारण के लिए भी विभिन समितियां गठित की गई हैं। उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आवश्यकतानुसार अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। जिला में 8 अग्निशमन वाहन हैं, जिनकी जरूरत के हिसाब से तैनाती की जाएगी। उन्होंने जिला के किसानों का भी आह्वान किया है कि अपनी गेहूं की फसल को सुखाकर तथा साफ-सुथरा करके मंडियों में लाएं, ताकि उनकी फसल की बिक्री में कोई परेशानी न हो और उन्हें सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके।

इस अवसर पर नगराधीश जगदीप सिंह, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विरेंद्र सिंह सहित सभी खरीद एजैंसियों के प्रतिनिधि एवं मार्केट कमेटियों के सचिव तथा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आशीष गुप्ता मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *