Breaking News
Home / Uncategorized / एचसीएस की लिखित परीक्षा को नकल रहित, शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा

एचसीएस की लिखित परीक्षा को नकल रहित, शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा

कैथल, 25 मार्च ( ) हरियाणा के गृह सचिव श्री एसएस प्रसाद ने सभी संबंधित उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को आगामी 31 मार्च को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित करवाई जा रही एचसीएस की लिखित परीक्षा को नकल रहित, शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा। सभी अधिकारी इस परीक्षा को गंभीरता से लें। यह परीक्षा 31 मार्च को सुबहकालीन एवं सायंकालीन सत्रों में 10 शहरों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें लगभग एक लाख 32 हजार उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

श्री एसएस प्रसाद आज हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनबीर सिंह भड़ाना, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के साथ संबधित उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से विडियो कॉन्फेंस के माध्यम से लिखित परीक्षा हेतू किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। इस परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन हेतू 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा 15 हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिला कैथल में जींद के उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि एचसीएस की लिखित परीक्षा 31 मार्च को दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर बाद 3 बजे से सायं 5 बजे तक चण्डीगढ एवं अन्य 9 जिलों में स्थापित 448 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त 30 मार्च को परीक्षा केंद्रों में लगाए गए मोबाईल जैमरों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि यह जैमर सही प्रकार से कार्य कर रहे हों। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए भवनों में परीक्षा के दिन अन्य किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को पूर्ण जांच के उपरांत परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमती दी जाएगी। कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ कड़ा, कृपाण, मंगलसूत्र, अन्य आभूषण तथा अन्य तकनीकी उपकरण परीक्षा केंद्र में नही ले जा पाएगा। उम्मीदवार अपने केवल आयोग की वैबसाईट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड, बॉल पैन तथा पहचान पत्र ही परीक्षा केंद्र में लेकर जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन महाप्रबंधक से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करवाई जाए। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे तथा प्रश्न पत्र वितरण आदि की विडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि सुरक्षा जांच एजैंसी के साथ पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती परीक्षा केंद्रों के बाहर की जाएगी। यातायात एवं पार्किंग को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस बल की भूमिका परीक्षा कें द्रों के बाहर महत्वपूर्ण रहेगी। परीक्षार्थियों की प्रवेश केंद्र पर जांच एजैंसी द्वारा पूरी तरह जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने उच्चाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि लिखित परीक्षा से पूर्व उम्मीदवारों की जांच व अन्य कार्यो के लिए प्रशिक्षित टीमें तैनात की जाएं तथा यह तथा इन सभी टीमों को यह निर्देश दिए जाएं कि वे निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर परीक्षार्थियों की लंबी पंक्तियां न लगें।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, नगराधीश जगदीप सिंह, डाईट के प्राचार्य दलीप सिंह, कैथल खंड के खंड शिक्षा अधिकारी रतिराम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *