Breaking News
Home / Uncategorized / लाडवा व बाबैन ब्लाक के गांवों के किसानों की सरसों की फसल खरीदने का शैडयूल किया जारी: फुलिया

लाडवा व बाबैन ब्लाक के गांवों के किसानों की सरसों की फसल खरीदने का शैडयूल किया जारी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 26 मार्च: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हैफेड की तरफ से 28 मार्च से 6 अप्रैल 2019 तक लाडवा व बाबैन ब्लाक गांवो के किसानों की सरसों की फसल खरीदने का शैडयूल तैयार कर लिया गया है। इस शैडयूल के अनुसार ही किसानों की सरसों की फसल खरीद का काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि द हरियाणा स्टेट कॉपरेटिव सप्लाई एंड मार्किटिंग फेडेरेशन लिमिटेड (हैफेड) ने राज्य सरकार के आदेशानुसार सरसों फसल की खरीद के लिए गांव अनुसार फसल खरीदने का शैडयूल जारी किया हैं। इस शैडयूल के अनुसार 28 मार्च से 6 अप्रैल 2019 तक लाडवा व बाबैन ब्लाक के विभिन्न गांवों के किसानों की सरसों की फसल को खरीदा जाएगा। इतना ही नहीं सरकार ने सरसों की फसल का न्यूनतम मुल्य 4200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद का कार्य 28 मार्च 2019 से सुचारु रुप से शुरु कर दिया गया था। इसके लिए बकायदा एक शैडयूल निर्धारित किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि इस शैडयूल के अनुसार हैफेड एजेंसी द्वारा 28 मार्च को लाडवा ब्लाक के गांव अंटेड़ी, बडा़चपुर, बदरपुर, बलोचपुर, बकाली, बण, बणी, बपदा, बपदी, ब्रराहाण, बडौंदा, बडौंदी, बरोट, बड़शामी, बडतौली, 29 मार्च को भालड़, भूतमाजरा, बीड़ बड़तौली, बीड़ खैरी, बीड़ सौंटी, बोडला, बुढा, छलौंदी, छपरा, छारपुरा, दबखेड़ी, धनौरा जाटान, ध्यांगला, डूडा, डूडी, 1 अप्रैल को दुगारी, गादली, गजलाना, गनगौरी, घरौला, गिरधारपुरा, गोबिंद नगर, गुढा, गुढी, हलालपुर, जैनपुर जाटान, जैन डेरा, जोगी माजरा, कालीरोणो, कड़ामी, 2 अप्रैल को खैरा, ककराली, खरकाली, खैरी, दबदलान, खैरी गादियान, लाठी धनौरा, लाहौरा, मेहरा, मुकरपुर, मुरादनगर, निवारसी, पटाक माजरा, प्रहालाद पुर, 3 अप्रैल को सलेमपुर, शादीपुर, सोंटी, सुल्तानपुर, सूरा, के किसानों की सरसों की फसल की खरीद लाडवा अनाज मंडी में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बाबैन ब्लाक म 3 अप्रैल को बाबैन, बरगट, बेरथली, बेरथला, भगवानपुर, भैणी, बुखारी, 4 अपैल को बिंट, बीड़ कालवा बीड़ मंगोली, बीड़ सुजरा, बुहावा, बुहावी, धनानी, घिसरपड़ी, हमीदपुर, हरिपुरा, ईशरहेड़ी, जलालुद्दीन माजरा, जालखेड़ी, झंडौला, कलाल माजरा, 5 अप्रैल को कालवा, मंगोली जाटान, मंगोली रांगडान, मरचेहड़ी, नखरोजपुर, फालसंडा जाटान, फालसंडा रांगडान, रामनगर-112, रामनगर-156, 6 अप्रैल को रामशरण माजरा, रामपुरा, संघौर, सिम्बलवाल, सुनारियों, टाटका, टाटकी के साथ-साथ लाडवा और बाबैन ब्लाक के अन्य गांवों जहां के किसानों की फसल मंडी तक नहीं पहुंची और शैडयूल के अनुसार फसल नहीं ला पाए, उन किसानों की फसल 6 अप्रैल को खरीदी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि हैफेड एजेंसी द्वारा निर्धारित शैडयूल के अनुसार ही लाडवा अनाज मंडी में अपनी फसल को लेकर आए। इसके अलावा किसान को अपने साथ पटवारी या तहसीलदार से गिरदावरी की खाता-खतौनी की सत्यापित प्रति, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईएफएसी कोड नम्बर की प्रति और आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र की प्रति भी लानी होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *