Breaking News
Home / Uncategorized / जिले के किसानो की सरसों की खरीद होगी घरौण्ड़ा की मण्ड़ी में, गांव के अनुसार खरीद रोस्टर तैयार, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानो की ही सरसों की होगी खरीद: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

जिले के किसानो की सरसों की खरीद होगी घरौण्ड़ा की मण्ड़ी में, गांव के अनुसार खरीद रोस्टर तैयार, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानो की ही सरसों की होगी खरीद: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 28 मार्च, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में सरसों की समूचित खरीद के लिए हैफेड द्वारा तिथि व गांववार रोस्टर तैयार कर लिया गया है। खरीद जिला की एकमात्र मण्ड़ी घरौण्ड़ा में गुरूवार से प्रारम्भ हो गई है। इसके तहत प्रारम्भके 3 दिन यानि 30 मार्च तक ओपन फारआल यानि जिले के किसी भी गांव का किसान मण्ड़ी में जाकर अपनी सरसों की फसल बेच सकता है।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 18 अप्रैल तक सरसों की खरीद के लिए गांव के अनुसार रोस्टर बनाया गया है। ्रइस रोस्टर के तहत उसी किसान की सरसों की खरीद मण्ड़ी में की जाएगी, जिसका ब्यौरा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड होगा। उन्होंने बताया कि मण्ड़ी में ठीक प्रकार से सरसों की खरीद हो, किसानो की सुविधा के लिए सम्बंधित तहसीलदार और उनके पटवारी किसानो की रजिस्ट्रेशन का विवरण मार्किट कमेटी घरौण्ड़ा के कार्यालय में भिजवा रहें है, ताकि किसानो को फसल बेचने में कोई दिक्कत ना हो और रजिस्ट्रेशन के प्रमाण से फसल की गेट पर्ची कटवाई जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सरसों की फसल की अदायगी किसानो को उनके खाते में ऑनलाईन भेजी जाएगी तथा गेहूं की पेमेंट की अदायगी आढ़ती के माध्यम से होगी। उन्होंने बताया कि मण्डियों में गेहू की फसल की खरीद एक अप्रैल से आरम्भ होगी। इसके लिए सभी मण्डियो के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने किसानो से अपील की है कि वे अपनी सरसों रोस्टर के अनुसार ही मण्ड़ी में लाएं।

हैफेड के जिला प्रबंधक एम.एल. पोसवाल ने बताया कि सरसों की खरीद के रोस्टर के अनुसार एक अप्रैल को घरौण्ड़ा खण्ड़ के गांव डिंगर माजरा, अमृतपुर कलां व अमृतपुर खुर्द, 2 अप्रैल को गगसीना व कलहेड़ी, 3 अप्रैल को हरीसिंहपुरा, शेखपुरा खालसा व अराईपुरा, 4 अप्रैल को स्टौण्ड़ी, पनौड़ी फरीदपुर, शाहजाहंपुर, रायपुर जटान, कोहण्ड, कुटेल, बसताड़ा, समालखा, समालखावाली, नूरवाला, बादशाहपुर, बीजना, गुढा, जमालपुर, बड़ौली, गढ़ीमुल्तान, मलिकपुर, पुण्डऱी, बरसत, कैमला, खोरा खेड़ी, चौरा, गढीखजूर, मुबारखाबाद तथा गढ़ीभरल के किसान अपनी सरसों बेच सकेंगे।

इसी प्रकार 5 अप्रैल को इन्द्री खण्ड़ के गांव गुमटों, हनोरी, रायतखाना, पटेडा, नंदी, धनौरा, गढ़ीबीरबल, छप्पर, कलरी जागीर, नठौड़ी, बदरपुर, मुसापुर, रामपुरा, कमालपुर, हैबतपुर, खेडी मानसिंह, खानपुर, डुमरा, श्रवण माजरा, जोहडमाजरा, टप्परियां, खेडी जाटान, पंजोखरा, हांसूमाजरा, खेड़ा, गढीजाटान तथा उडाना के किसान अपनी सरसों बेच सकेंगे। इसके पश्चात 6 अप्रैल को उपरोक्त अवधि यानि 1 से 6 अप्रैल के बीच बताए गए घरौण्ड़ा व इन्द्री खण्ड़ के सभी गांव के किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।

इसी प्रकार 8 अप्रैल को नीलोखेड़ी खण्ड़ के गांव पधाना, बैडसाल, तखाना, सीकरी, मनकमाजरा, शामगढ़, भैनीखुर्द, बुटाना, बडसालू, संधीर तथा बारना के किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। असंध खण्ड़ के गांव सालवन व ठरी के किसानो के लिए सरसों बेचने का दिन 9 अप्रैल निर्धारित किया गया है। इसके बाद 10 व 11 अप्रैल को इसी खण्ड़ के गांव कुरलन के किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। जबकि 12 अप्रैल को असंध के ही ठरवा माजरा, बल्ला, अरड़ाना, पक्का खेड़ा व रिसालवा के किसान अपनी सरसों, घरौण्ड़ा मण्ड़ी में ब्रिकी के लिए ले जा सकेंगे।

जिला प्रबंधक ने बताया कि 13 अप्रैल को उपरोक्त बताए गए खण्ड़ यानि घरौण्ड़ा, इन्द्री, नीलोखेड़ी व असंध के सभी किसान, जिनके लिए 8 अप्रैल से 12 अप्रैल के दिन निर्धारित किए गए हैं, वे अपनी सरसों को बेच सकेंगे। असंध खण्ड़ के ही गांव पाढा के किसानो के लिए 15 अप्रैल का दिन सरसों बेचने के लिए निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को असंध व बल्ला के गांव जयसिंहपुरा, दुपेड़ी, जलमाना, न्यूझींडा, असंध, मोर माजरा, जभाला, फफड़ाना, भाम्बरेहड़ी, मानपुरा, मूंड, राहड़ा, रंगरूटी खेड़ा, कबूलपुर, उपलानी, पधाना, बसी, मर्दानखेड़ा, पबाना हसनपुर, खेड़ी मूनक, कुताना, सालवन, धानपुरा फार्म, बाल रांगडान, रिसालवा, मोर माजरा, मूनक, चौगांव व कौलखेड़ा के किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।

इसके अतिरिक्त 18 अप्रैल को करनाल खण्ड़ के गांव घीड़, घोघडीपुर, कुंजपुरा, नेवल, खेड़ीनरू, पुंडरक, बांसा, नसीरपुर, चोरपुरा, पिंगली, जुण्ड़ला, हथलाना, नलवीखुर्द, नलवीपार, करनाल, अंधेड़ा, मोहीदीनपुर, बड़ागांव, ढाकवाला, दाहा, अलीपुर, चिड़ाव तथा दादुपुर रोडान गांव के किसान अपनी सरसों की फसल को घरौण्ड़ा मण्ड़ी में ब्रिकी के लिए ले जा सकेंगेे।

सरसों की खरीद के पहले दिन कुछ ही किसान पहुंचे अपनी फसल लेकर, किसानो को किया जा रहा है जागरूक।
हैफेड के जिला प्रबंधक एम.एल. पोसवाल ने बताया कि घरौण्ड़ा मण्ड़ी में 28 मार्च से 30 मार्च तक खुली खरीद की जाएगी, परंतु पहले दिन मण्ड़ी में कुछ ही किसान अपनी फसल लेकर आए, सम्भव है कि आने वाले दिनो में रोस्टर के अनुसार किसान अपनी सरसों की फसल लेकर आएंगे, इसके लिए किसानो को जागरूक किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *