Breaking News
Home / Health / मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर में चल रहे जिला स्तरीय यूथ रैड क्रास ट्रेनिंग कैम्प में 10 कालेजों के 90 विद्यार्थी भाग ले रहे है

मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर में चल रहे जिला स्तरीय यूथ रैड क्रास ट्रेनिंग कैम्प में 10 कालेजों के 90 विद्यार्थी भाग ले रहे है

कुरुक्षेत्र, 28 मार्च। भारतीय रैड क्रास सोसाएटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ के सहयोग से जिला रैड क्रास सोसाएटी द्वारा स्थानीय मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर में चल रहे जिला स्तरीय यूथ रैड क्रास ट्रेनिंग कैम्प में 10 कालेजों के 90 विद्यार्थी भाग ले रहे है। यह जानकारी जिला रैड क्रास सोसाएटी के सचिव कुलवीर मलिक ने दी।

उन्होंने बताया कि यह शिविर 25 मार्च से शुरू हुआ था जोकि 29 मार्च तक चलेगा, इस शिविर में समय-समय पर छात्रों का मार्गदर्शन करने हेतू विशेषज्ञ अपने विषयों से सम्बन्धित विस्तार से जानकारी दे रहे है। उन्होंने बताया कि वीरवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल की डाक्टरों की टीम के सहयोग से शिविर में भाग ले रहे सभी विद्यार्थियों का स्वेच्छा से एचआईवी टैस्ट करवाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एचआईवी पोजिटिव वाले व्यक्ति का नाम गोपनीयता में रखा जाता है, सरकार की तरफ से उसका पूर्ण ईलाज करवाया जाता है। इसके साथ-साथ सभी छात्रों को एचआईवी के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर डा. बलविन्द्र, डीटीओ राजेन्द्र सैनी, सहायक राजपाल एवं काउंसलर सहित कालेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *