Breaking News
Home / Uncategorized / गेहूं खरीद कार्य में पुरी मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित करे अधिकारी: फुलिया

गेहूं खरीद कार्य में पुरी मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित करे अधिकारी: फुलिया

कुरुक्षेत्र 29 मार्च: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि रबी सीजन 2019-20 शुरु हो चुका है, इसलिए मंडियों में फसल खरीद कार्य को सुचारु रुप से चलाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को मंडियों के लिए नोडल अधिकारी रुप मे नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ सम्बन्धित उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के पूर्णत: इंचार्ज होंगे। गेहूं खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, इसलिए सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अलाट की गई मंडियों का निरंतर दौरा करे और मंडियों में आवश्यक सुविधाओं जैसे बिजली, पीने का पानी, शौचालय, मंडी फड, सडक़े, जरनेटर, झरने, तिरपाल पोलिथीन कवर आदि की उपलब्धता सम्बन्धित मंडी के मार्किट कमेटी सचिव से मिलकर करवाना सुनिश्चित करवाए ताकि आवश्यकता पडऩे पर किसान इनका उपयोग कर सके और किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी आढ़तियों व किसानों से बातचीत करके गेहूं की आवक के समय आने वाली समस्याओं व उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करे।

किन-किन अधिकारियों को नियुक्त किया नोडल अधिकारी
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि थानेसर मंडी के जिए उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शाहबाद मंडी के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक शाहबाद, इस्माईलाबाद मंडी के लिए जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र, बोधनी व पिहोवा मंडी के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक पिहोवा, लाडवा अनाज मंडी के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक लाडवा, पिपली अनाज मंडी के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुरुक्षेत्र, अजराना कलां व बारना अनाज मंडी के लिए तहसीलदार थानेसर, बाबैन अनाज मंडी के लिए तहसीलदार शाहबाद, भौर सैंयदा, मलिकपुर व करा साहिब अनाज मंडी के लिए तहसीलदार पिहोवा, गुमथला गढु, नीमवाला व थाना अनाज मंडी के लिए नायब तहसीलदार पिहोवा, नलवी व चढुनी जाटान अनाज मंडी के लिए नायब तहसीलदार शाहबाद, अमीन व किरमच अनाज मंडी के लिए नायब तहसीलदार थानेसर, झांसा अनाज मंडी के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शाहबाद, ठोल अनाज मंडी के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिहोवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *