Breaking News
Home / Uncategorized / लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वितीय तल पर टोल फ्री नम्बर 1950 से संबंधित कक्ष की स्थापना की गई

लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वितीय तल पर टोल फ्री नम्बर 1950 से संबंधित कक्ष की स्थापना की गई

कैथल, 31 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वितीय तल पर टोल फ्री नम्बर 1950 से संबंधित कक्ष की स्थापना की गई है। सभी मतदाता इस टोल फ्री नम्बर से अपने वोट से संबंधित हर प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। कैथल स्थित कक्ष में टोल फ्री नम्बर 1950 पर अब तक907 लोगों ने अपने वोट से संबंधित जानकारी प्राप्त की है।

        उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला कैथल में मतदाताओं की सुविधा के लिए लघु सचिवालय में विशेष कक्ष की स्थापना की गई है। इस कक्ष में 1950 टोल फ्री नम्बर आने वाली कॉल्स का ब्यौरा रखा जा रहा है और इस कक्ष में विशेष कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है। 1950 नम्बर पर कोई भी मतदाता घर बैठे अपने वोट तथा बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात मिली है। इस नम्बर से मतदाता को उनकी वोट से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि सभी को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। इस सुविधा से लोगों को वोट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में काफी राहत मिल रही है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *