Breaking News
Home / Social / आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी में स्वास्थ्य जांच कैंप 3 से शुरू

आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी में स्वास्थ्य जांच कैंप 3 से शुरू

कुरुक्षेत्र, 01 अप्रैल: आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी में सवतंत्रता सेनानी राजा अजीत सिंह लाडवा मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में 3 अप्रैल से निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप शुरू होगा। आदेश संस्थान के चेयरमेन डॉ. एच एस गिल ने बताया की यह कैंप 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अस्पताल परिसर में लगातार चलेगा। इस कैंप में जनरल ओपीडी के साथ दाखिल मरीजों के लिए फ्री सुविधाए जैसे समान्य वार्ड में डिलीवरी, पित्त की पथरी का ओप्रशन, बच्चे दानी का ओप्रशन, हर्निया, रसौली, अपेंडिक्स का ऑप्रेशन तथा अन्य सभी प्रकार की समान्य सर्जरी का ईलाज बिलकुल निशुल्क किया जाएगा। जानकारी देते हुए सवतंत्रता सेनानी राजा अजीत सिंह लाडवा मेमोरियल ट्रस्ट(रजि.) के चेयरमेन लखविंदर पल गरेवाल ने बताया की इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप में मरीजों के लिए खाना-पानी और रहने की सुविधा बिलकुल निशुल्क रहेगी। आदेश संस्थान के महाप्रबंधक हरी ओम गुप्ता ने बताया की कैंप के दौरान मरीजों के लैब टेस्ट जैसे खून, पेशाब एव शुगर की जाँच भी निशुल्क रहेगी।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *