कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल। सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब द्वारा वर्ष 2019-20 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर के तट पर हवन यज्ञ एवं सायं कालीन आरती का आयोजन किया गया। क्लब द्वारा 1 अपै्रल से अपने नए सत्र के आरंभ होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा, भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। क्लब के नवनियुक्त प्रधान अश्विनी अरोड़ा, सचिव धीरज गुलाटी एवं कोषाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि फीनिक्स क्लब द्वारा वर्षभर जनहित कार्य किए जाते हैं। क्लब द्वारा नए सत्र की शुरुआत विश्वशांति की प्रार्थना हेतु हवन यज्ञ के माध्यम से की गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 20 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास में केन्द्र और प्रदेश सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण रही है। फीनिक्स क्लब द्वारा अनेक जनहित कार्यों के माध्यम से समाज की बेहतरी और खुशहाली में अपना योगदान दिया जाता है। उन्होंने फीनिक्स क्लब की नई टीम को बधाई देते हुए और अधिक से अधिक जनहित कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं ब्रह्मसरोवर पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले सायं कालीन आरती में क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इसके उपरांत सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अमित अरोड़ा, डॉ. जे.पी. केसरी, गुंजन मदान, जितेन्द्र मैहता, मनोज परुथी, मिन्टू बिन्द्रा, नरेश सिंगला, रिन्कू छाबड़ा, रविनन्दन आहूजा, संदीप मरवाह, बिजेश ऐलावादी, विशाल मदान, विनित अग्रवाल, विवेक कक्कड़, गिन्नी कक्कड़, तरुण ढींगरा, दिनेश अनेजा, आदित्य सिंगला, अंकित सिंघल, राजेश छाबड़ा, रजनीश अदलखा, लक्की काठपाल, जश्न अरोड़ा, दीवेन भाटिया, अंशुल जसूजा, विकास कक्कड़, अजय गुप्ता, अंजलि मरवाह, लक्ष्मी अरोड़ा, मलविन्द्र कौर, आशिमा गुलाटी, सविता अरोड़ा, उर्वशी भाटिया, डॉ. मधु केसरी, सोनिया काठपाल, राशि अदलखा, शशि ऐलावादी, पूजा अग्रवाल, ऐना मदान, डॉ. निधि कक्कड़ व क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India