Breaking News
Home / Events / कुरुक्षेत्र के कलाकारों के गीत ने मचाई धूम, चाल नवाबी ने बटौरी वाहवाही

कुरुक्षेत्र के कलाकारों के गीत ने मचाई धूम, चाल नवाबी ने बटौरी वाहवाही

प्रदेश के युवा कलाकार आए दिन अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए नए नए आयाम हासिल करने में प्रयासरत हैं। जहां एक ओर युवा संस्कृति से जुड़कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं वहीं टीवी जगत से जुड़कर अपनी किस्मत आजमाते हैं। ऐसे ही कुरुक्षेत्र के एक कलाकार सिद्धू किरमच अपने गाए गीत चाल नवाबी से प्रसिद्धि पा रहे हैं। पेशे से प्राध्यापक होने के साथ-साथ रंगकर्मी व हास्य कलाकार शिवकुमार किरमच कविताएं तथा गीत लिखते हैं अपने इस शौंक के कारण शिव किरमच ने अपने बेटे सिद्धु किरमच के लिए गीत लिखा जो युवाओं में खासा पसंद किया जा रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में लांच हुए इस गीत को लोगों का अपार प्रेम मिल रहा है। महज पांच दिन में पच्चीस हजार से ज्यादा लोग इस गीत को देख चुके हैं तथा पसंद कर चुके हैं। सिद्धु किरमच के साथ इस गीत में बरकत फेम विक्रम मलिक ने भी अपनी आवाज दी है। वहीं सुनिधी नायिका के रुप में अपनी भूमिका निभा रही है। शहर के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने भी इस गीत में अपनी हिस्सेदारी दी है। पारुल कौशिक, कुलदीप शर्मा, साहिल मैहला, महक माल्यान, आदित्य शर्मा, निखिल, दीपक जांगड़ा आदि कलाकारों ने गीत को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। कला निकेतन के बैनर तले लांच हुए इस गीत में संगीत आदित्य रोहिल्ला द्वारा दिया गया तथा निर्देशन विक्रम रोड़ द्वारा किया गया। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के निदेशक विकास शर्मा ने बताया कि चाल नवाबी गीत में हरियाणवी संस्कृति और पाश्चात्य संस्कृति को एक साथ दिखाने का प्रयास किया गया है। इस गीत के माध्यम से सिद्धु किरमच अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। वहीं गीत का निर्देशन भी बखूबी ढंग से किया गया। हर्ष का विषय है कि गीत के लेखक, गायक, अभिनेता, लोकेशन आदि सब करुक्षेत्र की है।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *