Breaking News
Home / Uncategorized / प्रत्येक गांव में फसल की नमी को जांचने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी मशीन: अरोड़ा

प्रत्येक गांव में फसल की नमी को जांचने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी मशीन: अरोड़ा

कुरुक्षेत्र 4 अप्रैल: हरियाणा क्रापोरेशन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ज्योति अरोड़ा ने कहा कि किसानों को मंडियों और खरीद केन्द्रों में फसलों को सुखाकर लाएंगे ताकि फसलों में नमी ना रहे। इसके बावजूद फसलों की नमी को चैक करने के लिए प्रत्येक गांव में नमी को जांचने की मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी, यह मशीन कृषि विभाग के माध्यम से ही गांव में दी जाएगी।

एसीएस ज्योति अरोड़ा वीरवार को देर सायं पिपली पैराकीट के सभागार में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले एसीएस ज्योति अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों में किसानों और व्यापारियों के लिए बिजली, पीने के पानी, साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, बारदाना, उठान कार्य, गोदाम, पिछले साल के गेहूं के स्टॉक की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारें में फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। एसीएस ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शीघ्र पिछले साल की गेहंू के स्टाक के बारें में जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे और सभी गोदामों में संभावित आवक के अनुसार जगह की व्यवस्था पहले से ही करेंगे ताकि पीक सीजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाएं।

उन्होंने कहा कि खरीद कार्य को सुचारू बनाएं रखने के लिए नोडल अधिकारियों के साथ-साथ किसी अन्य अधिकारी की भी डयूटी लगाई जाएं ताकि एक अधिकारी अधिक समय तक मंडी में रहकर खरीद कार्य को देख सके। उन्होंने मंडियों में नाप तोल पर नजर रखने, गोदामों में लकड़ी के रैक की व्यवस्था पूरी करने, ई पोर्टल से सम्बन्धित किसानों की सूचि मुख्यालय को भिजवाने, लकड़ी के दरवाजों की व्यवस्था करने, प्रवेश द्वारों पर डाटा फीड करने से सम्बन्धित व्यवस्था करवाने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों के आढ़़ती एसोसिऐशन के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुझाव लिए जाएं ताकि व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने जिला कुरुक्षेत्र में मंडियों और खरीद केन्द्रों में प्रशासन द्वारा करवाई गई व्यवस्था के बारें में विस्तृत रिपोर्ट दी और कहा कि मंडियों और खरीद केन्द्रों में हर प्रकार की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *