Breaking News
Home / Uncategorized / फसल खरीद कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: फुलिया

फसल खरीद कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: फुलिया

कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि गेहंू की फसल के खरीद कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, इसलिए सभी अधिकारी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करना सुनिश्चित करेंगे।

वे वीरवार को पिपली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने पिपली अनाज मंडी में गेहूं की फसल की नमी को चैक किया और खरीद कार्यो का जायजा लिया, इस दौरान उपायुक्त किसानों से बातचीत कर खरीद कार्य से सम्बन्धित फीडबैक हासिल की। इसके अलावा व्यापारियों से भी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को सुखाकर लाएंगे और नमी के निर्धारित मापदंडों को पूरा करेंगे। इस सीजन में सभी खरीद केन्द्रों और अनाज मंडियों में फसल खरीद के लिए तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए है और प्रत्येक मंडी और खरीद केन्द्र के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।

उन्होंने मार्किट कमेटी के कार्यालय में अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फसल खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए और निरंतर खरीद कार्यो को चैक करना होगा। इतना ही नहीं किसानों, मजदूरों, व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनका तुरंत समाधान करने का भी प्रयास करना होगा। किसानों की फसल के भुगतान कार्य में भी देरी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी पीने के पानी, बिजली, शौचालयों की व्यवस्था, मंडियों की सफाई की व्यवस्था पर भी पूरा फोकस रखेंगे। इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा हैफैड विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *