कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के आदेशानुसार जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को वीवीपैट और ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया और सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण हासिल करने से सम्बन्धित शपथ पत्र भी हासिल किया।
वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारी पिहोवा एवं एसडीएम निर्मल नागर व सहायक निर्वाचन अधिकारी शाहबाद एवं एसडीएम संयम गर्ग ने जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को जिला कुरुक्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर ईवीएम और वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो सुभाष चंद, सर्वजीत व मास्टर ट्रेनर ने बताया कि किस प्रकार मतदाता अपना वोट डाल सकता है और पहली बार वीवी पैट पर अपनी वोट को 7 सैंकिंड के लिए देख सकता है, उन्होंने ईवीएम मशीन और वीवी पैट के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई। इस दौरान अधिकारियों की शंकाओं को भी मौके पर ही दूर करने का काम किया गया। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India