करनाल, 11 अप्रैल: लोकसभा चुनाव 2019 में जिला के मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की टीम द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड़ की छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एडीसी कार्यालय से डीपीएम राजकुमार सन्धू ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। इस अधिकार का उपयोग हमें पूर्ण विवेक से जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता का एक-एक वोट ही सशक्त सरकार की नींव रखता है।
इस दौरान राजकुमार सन्धू ने छात्राओं को 12 अप्रैल से पहले अपनी नई वोट बनवाने तथा लोकतन्त्र के महायज्ञ में अपना कीमती वोट डालकर अपना फर्ज अदा करने बारे आह्वान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वोट हमारा है अधिकार, कभी न करो इससे इन्कार।। इस अवसर पर छात्राओं को सुगम मतदान की शपथ भी दिलवाई गई।
मतदाता का एक-एक वोट तय करेगा सशक्त सरकार का निर्माण: राजीव कुमार शर्मा
इस अवसर पर एडीसी कार्यालय के राजीव कुमार शर्मा ने छात्राओं से अपील की कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भी लालच के निर्भिक होकर राष्ट्रहित में देश के विकास के लिए अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है, हमें इसके व्यर्थ में बेकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया इस बार ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन लगाई गई है जिससे वोट डालने के 7 सैंकड़ के अन्दर ही पता चला जाएगा कि आपने अपनी वोट किस उम्मीदवार को की है।
इस अवसर पर इस दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं में से ही युवा नेतृत्व के लिए छात्रा काजल को कैंम्पस एम्बैसडर तथा नोडल अधिकारी नरेश कुमार बत्रा, सहायक प्रोफेसर नियुक्त किया की गई, जो रोजना स्वीप गतिविधियां आयोजित करवाकर रिपोट देगी। इस दौरान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ अनुराधा पुनिया, विधुषा तथा समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।
Post Now India Post Now India