Breaking News
Home / Uncategorized / षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के अध्यक्ष बने महंत महेशमुनि

षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के अध्यक्ष बने महंत महेशमुनि

कुरुक्षेत्र: षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा की आम बैठक श्री दक्षिण काली पीठ धाम पिहोवा में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश भर के संत समाज ने भाग लिया। गत दिवस षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के अध्यक्ष महंत बंसी पुरी जी महाराज ने साधु समाज की कार्यकारिणी की बैठक में अपना त्यागपत्र दे दिया था व प्रधान पद व अन्य कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बैठक दक्षिण कालीपीठ में बुलाई गई। जिसमें मंहत बंसी पुरी जी ने महंत महेश मुनि के नाम का अनुमोदन किया जिसे संत समाज ने एकमत से स्वीकार कर लिया गया। प्रधान पद के पद पर चुने जाने के बाद महंत महेश मुनि जी श्री उदासीन पंचायती नया अखाड़ा कुरुक्षेत्र ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें सरंक्षक महंत बंसी पुरी जी महाराज दक्षिण कालीपीठ पिहोवा, संरक्ष्रक महंत राघवदास जी महाराज कैथल, संरक्षक दूजपुरी जी महाराज, सरंक्षक श्रीमहंत रुद्र पुरी जी महाराज, सरंक्षक रामस्वरुप दास जी महाराज टटियाणा, सरंक्षक राजेश्चर पुरी जी महाराज, निरंजनपुरी महाराज कैथल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्चर जी महाराज, उपाध्यक्ष बुध सिह जी महाराज, उपाध्यक्ष रामभजदास जी महाराज, महासचिव महंत ईश्वरदास कैथल, संयुक्त महासचिव उत्तमगिरी जी महाराज, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र, मीडिया प्रभारी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कार्यालय सचिव महंत अरविंद दास, सचिव महंत ओमगिरी महाराज, सचिव महंत राजेन्द्र दास जी महाराज गढ़ी बीरबल, संयोजक मंहत तरणदास जी महाराज पिहोवा, संगठन मंत्री अनूप गिरी, प्रचारमंत्री सत्यनारायण गिरी व चमनगिरी, सुनील दास, महंत प्रशंत पुरी सहसंयोजक रोशनपुरी, कोतवाल महंत विशालमणी दास आदि पदाधिकारी बनाए गए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *