कुरुक्षेत्र. मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र पंजीकृत द्वारा वातसल्य वाटिका के प्रांगण में 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र प्रोत्साहन एवं लेखन सामग्री वितरण समारोह सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के पुलिस उपाधीक्षक शीतल सिंह धारीवाल मुख्यातिथि पधारे जबकि सीन ऑफ़ क्राइम विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्योत जगाकर किया गया. अधिवक्ता एवं समाजसेवी अंकित गुप्ता, केयूके उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संजय कौशिक, नरेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों के पधारने पर मानव मित्र मंडल के संस्थापक एवं प्रधान प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने उनका स्वागत किया. मानव मित्र मंडल द्वारा छात्रों को छात्रवृति, लेखन सामग्री और खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया. मुख्यातिथि शीतल सिंह धारीवाल ने अपने समाधान में कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है और इस जन्म में जितने नेक कार्य हो सकते हैं करने चाहिए. अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि मनुष्य जैसे कर्म करता है वैसा ही फल भोगना पड़ता है और यही प्रकृति का नियम भी है. उन्होंने बच्चों को सबसे प्रेम करने का सन्देश दिया. प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संयोग की बात है आज राम नवमी, कल बैसाखी और गुरु गोबिंद सिंह महाराज द्वारा खालसा धर्म का शुभारम्भ हुआ था. यह हमारे लिए अति वंदनीय हैं. इस अवसर पर मोहन लाल शर्मा, कृष्ण चंद धीमान, रमेश शर्मा, डॉ. भारतेन्दु हरीश, डॉ. अरुण धीमान, विनोद भुक्कल, कमल सैनी और वातसल्य वाटिका के छात्र आदि उपस्थित रहे.
Post Now India Post Now India