Breaking News
Home / Events / मां ज्वाला आश्रम में सूफी भजन संध्या 19 अप्रैल को

मां ज्वाला आश्रम में सूफी भजन संध्या 19 अप्रैल को

कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल। हरियाणा कला परिषद, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र और मां ज्वाला जी आश्रम सेवा समिति द्वारा बिहोली मोड लाडवा रोड पिपली में 19 अप्रैल को सूफी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट ने बताया कि आश्रम संचालिका माता सरोज बाला के मार्गदर्शन में यह कार्यक्र्रम शुक्रवार को रात्रि 9 बजे आरम्भ होगा। इस दौरान विख्यात सूफी गायक शमिंद्र शम्मी (चंडीगढ़) महामाई का गुणगान करेंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र चौदस के उपलक्ष्य में करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 12 बजे माता अंजनी सेवा ट्रस्ट द्वारा हनुमंत जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने के सा‌थ भंडारा भी दिया जाएगा। इस मौके पर कार्तिक कक्कड़, नरेंद्र कुमार, प्रेम कश्यप, रामपाल, संदीप शर्मा, नरेंद्र सिंह, पप्पू पिपली, मुकेश शर्मा, अनिल कुमार एवं नवीन वर्मा मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *