करनाल 17 अप्रैल: भारत चुनाव आयोग की ओर से करनाल लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक विभा मिश्रा ने बुधवार को अपना कार्यभार सम्भाल लिया है। खर्च पर्यवेक्षक मॉल रोड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठहरेंगी। उनका जनता से मिलने का समय प्रात: 10 से 11 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति इनसे चुनाव सम्बंधी खर्च के बारे बात कर सकता है। इनका लैंडलाईन नम्बर 0184-4065119 तथा मोबाईल नम्बर 8571928898 है। ई-मेल आई.डी. 1द्बड्ढद्धड्डद्द.द्वद्बह्यद्धह्म्ड्डञ्चठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खर्च पर्यवेक्षक विभा मिश्रा गुरूवार 18 अप्रैल को बाद दोपहर साढे 3 बजे लघु सचिवालय के सभागार में चुनावी खर्च के लिए गठित सभी टीमो के साथ एक बैठक कर उनकी तैयारियों का जायजा लेंगी। इस बैठक में सहायक खर्च पर्यवेक्षक, विडियो सर्विलियांस टीम, फ्लाईंग स्कवाड टीम, स्टैटिक सर्विलियांस टीम तथा अकांऊटिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहेंगे। इनके साथ चुनाव में खर्च की निर्धारित तय सीमा और उसके नियत्रण के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद विभा मिश्रा लघु सचिवालय में ही साढे 5 बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी।
Post Now India Post Now India