हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में आज दिनांक 19 अप्रैल को गाथा जलियांवाला बाग का मंचन किया जाएगा। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला तथा हरियाणा कला परिषद् के सौजन्य से मंचित होने वाली इस नाट्य प्रस्तुति का लेखन अनूप शर्मा द्वारा किया गया है तथा निर्देशन मुकेश शर्मा ने किया। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आज सायं 6.30 बजे मैक की भरतमुनि रंगशाला में होने वाली इस लाईट एण्ड सांउड शो में अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांण्ड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इस प्रस्तुति में देशभक्ति का जज्बा, कं्रातिकारियों का संघर्ष तथा देशवासियों का बलिदान दर्शकों के लिए प्रमुख रहेंगे।
Check Also
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …
Post Now India Post Now India