Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है विशेष प्रचार, सूचना, जन सम्पर्क विभाग की नाटक मंडली ने अब तक 56 गांवों में किया प्रचार

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है विशेष प्रचार, सूचना, जन सम्पर्क विभाग की नाटक मंडली ने अब तक 56 गांवों में किया प्रचार

करनाल 19 अप्रैल: लोकसभा आम चुनाव 2019 में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में आम जनता की भागीदारी को बनाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की नाटक मंडली द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बड़ौता, स्टोंडी, गगसीना, मुनक, बल्ला गांवों में मतदाताओं को वोट डालने व बनवाने के बारे में जानकारी दी और कहा कि वोट हमारा अधिकार है इसका आने वाली 12 मई को होने वाले चुनाव में बूथों पर जाकर प्रयोग करना चाहिए।

नाटक मंडली के स्टेज मास्टर हिशम सिहं सैनी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत 5 अप्रैल से प्रचार वाहन चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान शुक्रवार तक 56 गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके प्रचार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि गांव में लोग बड़ी उत्सुकता से उनकी बात सुनते हैं और चुनाव संबंधी जानकारी भी लेते हैं। कुछ ऐसे मतदाता हैं जिन्हें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे लोगों को नाटक मंडली द्वारा प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी लोकसभा चुनाव में हो और वह अपनी मर्जी का राजनेता चुन सकें। उनके द्वारा नुक्कड़ सभाएं करके यह भी जानकारी दी जा रही है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *