Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छता केवल सफाईकर्मी का नही, बल्कि सभी का कर्तव्य: तेजिन्द्र सिंह तेजी

स्वच्छता केवल सफाईकर्मी का नही, बल्कि सभी का कर्तव्य: तेजिन्द्र सिंह तेजी

करनाल 20 अप्रैल, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के तहत स्वच्छता का संदेश देने के लिए भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीम राव अम्बेडकर की 128 वीं जयंती पर 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक स्वच्छता जागरूकता सप्ताह स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी की देखरेख में मनाया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया और आज अभियान के अंतिम दिन करनाल की शिव कालोनी स्थित मदर्स बेबी प्ले स्कूल में समापन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता का संदेश देने और सफाईकर्मी का आत्मविश्वास बढाने के लिए सुरेश कुमार सफाई कर्मी को मुख्य अतिथि बनाया। इस कार्यक्रम में सफाई कर्मी सुरेश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों का भ्रम है कि सफाई केवल एक जाति विशेष का काम है, एक जाति विशेष से वातावरण की सफाई होना असंभव है इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वयं झाडू उठाकर सफाई करके लोगों को सह संदेश पहुंचाया है। जो यह दर्शाता है कि स्वच्छता एक व्यक्ति का नही सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम में स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि सफाई कर्मी का जब सम्मान बढ़ता है, उससे सफाई को बढ़ावा मिलता है। सफाईकर्मी की मेहनत से ही आज गंदगी से छुटकारा मिल रहा है। ये सब स्वच्छ भारत मिशन के जागरूकता अभियान और आम लोगों के इस अभियान से सीधे तौर पर जुडने के कारण हुआ है। अब ये लगने लगा है कि महात्मा गांधी जी कि 150वीं जयंती 2 अक्तुबर 2019 पर सम्पूर्ण स्वच्छता का सपना साकार होने वाला है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान आज सफलता की और बढ़ रहा है, हरियाणा के लोग तेजी से इसे अपने व्यवहार में अपना रहे है और इसका यही कारण है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में हरियाणा पहले स्थान पर आया है और इसे निरंतर पहले स्थान पर बनाए रखने का दायित्व सभी प्रदेश की जनता का भी है।

प्रदेश की बहुत सी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाए भी इस अभियान से जुडकर अपना सहयोग दे रही है। इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि के रूप में एडवोकेट गीता परोचा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कृष्णा आरोग्य धाम की निदेशक डा0 रंजना सिंह, स्वच्छता प्रेमी फूल कुमार, खुर्शीद आलम, रघुमल भट्ट, पिंकी गुप्ता, आदित्य सारसल, पूजा चौधरी, कर्मबीर कल्याण, राजेश कुमार, उषा पांचाल, राकेश राजोरियाय, शिवम, रामशरण, राजबीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *