कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल: गाँव प्रतापगढ़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कौशल योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में चल रहे कौशल विषयों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए रैली निकाली व गांव की चौपाल का आयोजन किया | जिसमें गांव की सरपंच श्रीमती कौशल कुमारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। चौपाल में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वर्तमान समय के संदर्भ में कौशल विषयों की मांग व महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्राध्यापिका नीरज बंसल ने विद्यार्थियों को स्किल विषय लेने के लिए प्रोत्साहित किया व विद्यार्थियों को आत्म निर्भर बनने के लिए जागरूक किया । उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं | जिसमें बच्चों के लिए कई तरह के कोर्स हैं |
Post Now India Post Now India