Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए की जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

डीएलएसए की जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय एडीआर सैंटर में पैनल के अधिवक्ताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को देर सायं एडीआर सैंटर में डीएलएसए द्वारा आयोजित कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा.कविता काम्बोज ने पैनल के अधिवक्ताओं को सिविल केस और क्रिमिनल केस की ड्राफटिंग, बिल एप्पलिकेशन के बारे में जागरूक किया।

डीएलएसए ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 8 शिविरों का शैडयूल किया जारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से लोगों को वोटिंग के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए 8 विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का शैडयूल जारी किया है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से डीएलएसए की तरफ से अलग-अलग गांव में मतदाताओं को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का एक शैडयूल जारी किया है। इस शैडयूल के अनुसार 21 अप्रैल को गांव चन्द्रभानपुर और खासपुर, 22 अप्रैल को गांव बारवा व हथीरा,नए बस स्टैंड के पास, 23 अप्रैल को लाडवा के गांव बूढा, पिंडारसी व घराडसी, 24 अप्रैल को गांव खिडकी वीरा, कुमारखेडी व तिगरी खालसा व 25 अप्रैल को पिपली ब्लॉक के गांव धुधला में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *