कैथल, 23 अप्रैल: हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए मतदान अधिकार जागरूकता अभियान के तहत अपना भविष्य आपके हाथों में के तहत स्थानीय एडीआर सैंटर के सामने 24 से 26 अप्रैल एवं 29 व 30 अप्रैल को बूथ स्थापित करके मतदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की हिदायतों अनुसार लोगों को मताधिकार के बारे में जागरूक करने हेतू 24 से 26 अप्रैल एवं 29 व 30 अप्रैल को स्थानीय न्यायिक परिसर में स्थित एडीआर सैंटर के सामने विशेष बूथ स्थापित किया जाएगा। इस बूथ पर प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवक तैनात किए जाएंगे, ताकि वे लोगों को मताधिकार के बारे में जानकारी दे सकें और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर सकें।
Post Now India Post Now India