Breaking News
Home / Events / नेशन फर्स्ट, वोटिंग मस्ट

नेशन फर्स्ट, वोटिंग मस्ट

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल: श्रीकृष्णा आयुष विश्विद्यालय के कुलपति डॉ बलदेव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को उन्नत एवं उत्कृष्ट भारत के निर्माण के लिए ‘नोटा’ का प्रयोग करने से बचना चाहिए।

डॉ कुमार ने आज महर्षि मारकंडे विश्वविद्यालय मुलाना में ‘नेशन फर्स्ट, वोटिंग मस्ट’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी युवाओं को वोटिंग करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वोटिंग करने से सशक्त भारत की नीव मजबूत होती है इसलिए अधिक से अधिक से युवाओं को चाहिए कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें जिससे समाज में एक सकारात्मक पहल शुरू हो सके।
कुलपति ने इससे पहले श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12 मई को लोगों को ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के मंत्र पर चलते हुए शीघ्र वोट डालनी चाहिए तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने कहा कि ‘जागरूक मतदाता ही सक्षम भारत’ का निर्माण करते हैं। लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग ऐसा सबसे बड़ा अधिकार है जिसको प्रत्येक नागरिक द्वारा प्रयोग में लाने से न केवल एक स्वस्थ परंपरा का सृजन होता है बल्कि एक मजबूत सरकार का भी निर्माण किया जा सकता है।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *