करनाल 28 अप्रैल, जिला करनाल में वैसे तो पर्याप्त मात्रा में सभी एजैन्सियों ने खरीद के अनुसार बारदाना की उपलब्धता करवाई है लेकिन किसी भी समय बारदाने की कोई कमी न रहे। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने कुछ बारदाना खरीदने के लिए व्यव्स्था की है, ताकि हर समय बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चत की जा सके। जिसमे कोई भी बारदाना सप्लायर 29 अप्रैल 2019 को 11 बजे से 2 बजे तक जिला कार्यालय हैफेड, बेज न ़ 19-20, पार्ट-1 अर्बन एस्टेट, करनाल में बारदाना आपूर्ति करने के लिए अपना आवेदन दे सकता है।
यह जानकारी हैफेड के जिला प्रबन्धक मदन पोसवाल ने दी। उन्होनें बताया कि बरदाना खाद्यय पदार्थ में एक बार प्रयोग कि या हुआ होना चाहिए, जिसकी कीमत 22 रूपये प्रति कटटा से कम होना चाहिए, जीएसटी अतिरिक्त होगा।
Post Now India Post Now India