Breaking News
Home / Uncategorized / आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं: डॉ. प्रियंका सोनी

आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं: डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 29 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में स्थित सभी 795 मतदान केंद्रों पर सभी मूल-भूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतू प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से सक्वपन्न करवाने हेतू जिला चुनाव प्रबंधन योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत लोकसभा आम चुनाव को सम्पन्न करवाने हेतू सभी प्रबंध किए गए हैं। जिला में 7 लाख 57 हजार 240 मतदाताओं के लिए 795 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 633 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र तथा 162 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में स्थापित हैं। इन मतदाताओं में 4 लाख 5 हजार 461 पुरुष मतदाता हैं, 3 लाख 51 हजार 768 महिला मतदाता तथा 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 592 सर्विस वोटर हैं। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने तथा मतदान केंद्र पर उनकी सुविधा के लिए रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र में 196 मतदान केंद्र, कलायत विधानसभा में 209 मतदान केंद्र, कैथल विधानसभा क्षेत्र में 206 मतदान केंद्र तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 184 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार जिला में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो लोकसभा आम चुनाव पर निगरानी रख रही हैं। जिला में 17 स्टैटिक सर्विलैंस टीम, 6 वीडियो सर्विलैंस टीम, 4 वीडियो व्यूविंग टीम, 12 क्रलाईंग स्कवायड, 4 अकाउंटिंग टीमें गठित की गई हैं तथा 4 सहायक खर्च पर्यवेक्षक नियुञ्चत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 421 माईक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा टोल फ्री हैल्पलाईन सेवा 1950 तथा चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष 01746-235150, 235151 तथा 235252 पर कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित सुझाव या शिकायत दर्ज करवा सकता है अथवा जानकारी हासिल कर सकता है। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतू प्रोत्साहित करने के लिए अनेक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हंै। होर्डिंग्स, फ्लैक्स, प्रचार वाहन, वोटर ताई के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी खंडों में वोटर ताई द्वारा प्राचीन पारम्परिक वेश-भूषा में महिलाओं द्वारा महिला मतदाताओं को वोट के महत्व को समझाते हुए उन्हें अपने मताधिकर का प्रयोग करने हेतू प्रेरित किया जा रहा है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *