Breaking News
Home / Religious / प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में बरूथिनी एकादशी अनुष्ठान संपन्न

प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में बरूथिनी एकादशी अनुष्ठान संपन्न

कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। सन्निहित सरोवर स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार को बरूथिनी एकादशी अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंदिर के महंत विजय गिरि के सान्निध्य में व्यवस्थापक स्वामी अनूप गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को बरूथिनी एकादशी महात्मय विस्तार से सुनाया। सुबह श्रद्घालुओं ने भगवान लक्ष्मीनारायण की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उसके बाद भक्ति प्रवचनों में स्वामी अनूप गिरी ने कहा कि बरूथिनी एकादशी अनुष्ठान करने से मनुष्य का लोक एवं परलोक सुधरता है। जो फल दस हजार वर्षों तक तपस्या करने के बाद मनुष्य को मिलता है, वही फल इस बरूथिनी एकादशी का व्रत रखने मात्र से ही मिल जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह में कृष्ण एवं शुक्ल पक्ष की एकादशी आती है। जो मनुष्य एकादशी का व्रत रखता है, उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इस दिन विष्णुसहस्त्रनामस्त्रोत्रम अथवा गजेंद्र मोक्ष का पाठ अवश्य करना चाहिए। मंदिर में एकादशी अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में आए यजमानों ने भाग लिया। लक्ष्मीनारायण आरती में पंडित बलराज कौशिक, मोका बाबा, पवन शर्मा पहलवान, जितेंद्र शर्मा, रविंद्र पलवल, सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शिव शंकर गिरी सहित अन्य शामिल रहे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *