कुरुक्षेत्र 5 मई | संत निरंकारी सत्संग भवन कुरुक्षेत्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संत निरंकारी मिशन ब्रांच कुरुक्षेत्र के संयोजक महात्मा केवल कृष्ण की देखरेख में हुआ। जिसमें 196 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया कड़कती गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं का रक्तदान के प्रति काफी उत्साह था। इस रक्तदान में बहनों ने भी बढ़ी संख्या मे रक्तदान कर अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविर का उद्धघाटन कुरुक्षेत्र के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ अनुपमा सैनी ने किया व उपस्थित साध संगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्त दान करने से शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती और जो लोग रक्त दान
करते हैं वह बहुत ही महान है और उनसे बड़ा कोई दानी नहीं, इसलिए रक्तदान को महादान भी कहा गया है डाक्टर सैनी ने संत निरंकारी मिशन द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवा सराहनीय होती है ऐसे ब्लड डोनेशन कैंप में सभी को बढ़चढ कर हिस्सा लेना चाहिए। निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र ब्रांच में 20वा रक्तदान शिविर है। जिसमें सभी संत महात्माओं ने अपना योगदान दिया। शिविर सुबह 9 बजे से शुरु होकर दोपहर 2 बजे तक चला। सेवादल के भाई व बहनों ने संचालक महात्मा बाल कृष्ण मस्ताना के नेतृत्व में शिविर की प्रबन्ध व्यवस्था का ध्यान रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 से लेकर अभी तक संत निरंकारी मिशन द्वारा 6076 रक्तदान शिविरों में 10,36,560, यूनिट रक्त रक्तदान किया जा चुका है। प्रत्येक वर्ष संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन व संत निरंकारी मंडल द्वारा पूरे विश्व में अप्रैल माह से रक्तदान शिविरों की शुरआत होती है और सारा साल अलग अलग स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है |
Post Now India Post Now India