कुरुक्षेत्र, 8 मई । गो-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में न्यू कॉलोनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजो की मधुर धुनों के बीच कथा के यजमानों ने बारी-बारी से श्रीमदभागवत ग्रंथ को सिर पर धारण किया। मुख्य यजमान सुभाष बठला ने भागवत पूजन करके भागवताचार्य पंडित अनिल शास्त्री को तिलक लगाया। प्रवचनों में अनिल शास्त्री ने कहा कि अक्षय तृतीया से ही सतयुग प्रारंभ हुआ । इस दिन किये गए किसी भी पुण्य कार्य का कभी क्षय नही होता । भगवान परशुराम का अवतरण भी इसी दिन हुआ था । उन्होने कहा कि भागवत अनुष्ठान में कलश पूजन करने एवं सिर पर धारण करने से घर के कई प्रकार के दोष दूर होते हैं। भागवत कथा बड़े ही भाग्य से सुनने को मिलती है। देवता भी इस कथा को सुनने के लिए लालायित रहते हैं।
Post Now India Post Now India