कुरुक्षेत्र, 8 मई। श्री द्रोपदी कूप श्याम मंदिर में 76वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी दिनेश गोयल ने बताया कि श्याम प्रेमी परिवार द्वारा खाटू श्याम जी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक मंगलवार को ताली कीर्तन किया जाता है। साथ ही महिला ताली कीर्तन भी करवाए जाते हैं और दो दिवसीय श्री खाटू धाम यात्रा प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार-रविवार को राजस्थान जाती है। ताली कीर्तन में गायक हर्ष गोयल के साथ सभी श्याम प्रेमियों ने बारी-बारी से श्याम जी एवं हनुमान जी के भजन सुनाए। जिस घर में खाटू वाले की ज्योत जगती है वहां श्याम का पहरा लगता है और काली कमली वाला मेरा यार है… इत्यादि भजनों पर श्रद्धालुओं की तालियों एवं जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
Check Also
स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि
करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …
Post Now India Post Now India