Breaking News
Home / Social / जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कुरुक्षेत्र का दौरा

जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कुरुक्षेत्र का दौरा

कुरुक्षेत्र, 8 मई। सामाजिक संस्था जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरीष कुण्डू ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अपने कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान जहां जेसीआई कुरुक्षेत्र के सभी सदस्यों को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की, वहीं उन्होंने हरियाणा में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं को अपने मत का अवश्य प्रयोग करने के लिए पे्ररित करने हेतु जेसीआई कुरुक्षेत्र द्वारा तैयार किए गए सैल्फी स्टैण्ड और अन्य प्रचार सामग्री का अनावरण किया | राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई संस्था द्वारा विश्वभर में चलाए जा रहे जनहित कार्यों की सभी सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इन कार्यों से जुडऩे और भाग लेने हेतु पे्ररित भी किया। उन्होंने ने कहा कि जेसीआई संस्था विश्वभर में रक्तदान शिविर, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे इन कार्यों में केन्द्र और राज्य सरकारें भी अपनी भागीदारी दर्ज कराती हैं। संस्था द्वारा अनेक समाजहित प्रोजैक्ट सरकार के साथ मिलकर चलाए जा रहे हैं।

चार माह में 50 जनहित कार्य कर कुरुक्षेत्र जेसीआई दूसरे नंबर पर

जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरीष कुंडू ने जेसीआई कुरुक्षेत्र के प्रधान दीपक चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बीते चार माह में 50 से अधिक जनहित प्रोजैक्टों को किया गया है, जो कि इस क्षेत्र में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके दिसम्बर 2019 तक के कार्यकाल में सैंकड़ों अन्य जनहित प्रोजैक्टों को भी अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने जनहित कार्यों के क्षेत्र में जेसीआई कुरुक्षेत्र को दूसरे स्थान पर आने की बधाई दी।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *