Breaking News
Home / Uncategorized / उद्योगपतियों ने बिजली निगम द्वारा बंद पड़ी फैक्ट्रियों के बिल वसूले जाने पर जाहिर की आपत्ति

उद्योगपतियों ने बिजली निगम द्वारा बंद पड़ी फैक्ट्रियों के बिल वसूले जाने पर जाहिर की आपत्ति

कुरुक्षेत्र 18 मई: हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की कुरुक्षेत्र इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक एक निजी होटल में हुई। इस बैठक में कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न उद्योगपतियों सहित भारी संख्या में व्यवसायी शामिल हुए। हरियाणा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य सदस्य एवं उद्योगपति धर्मपाल सिंगला ने बैठक में हरियाणा बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहाकि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के स्थान पर नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने उद्योगपतियों की बिजली निगम से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि सरकार नाजायज तरीके बंद पड़ी फैक्ट्रियों से भी 24 घंटे के हिसाब से बिजली के बिल वसूल रही है। इन बिजली बिलों के कारण उद्योगपतियों को भारी नुकसान हो रहा है। सिंगला ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योगों को प्रोत्साहित करने के स्थान पर सरकार द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों के उद्योगों से पीक हावर्स के हिसाब से बिल लिया जा रहा है। जो उद्योगों के लिए बिलकुल ही नाजायज है। उद्योगपतियों ने कहाकि सरकार की इन्ही नीतियों के कारण उद्योग बंद हो रहे हैं। इसी बैठक में पवन भारद्वाज एडवोकेट ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने उद्योगपतियों तथा व्यवसायियों को लेबर एक्ट तथा ई एस आई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उद्योगपतियों तथा व्यवसायियों को उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए भारद्वाज ने कहाकि लेबर एक्ट तथा ई एस आई के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसी अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंघल तथा महासचिव डा. नरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही कुरुक्षेत्र के सैक्टर 5 में ई एस आई डिस्पेंसरी का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस बैठक में कुलवंत सैनी, बलदेव राज, धर्मपाल गुप्ता, के के गर्ग, वीरेंद्र सिंघल, अमित गोयल, विशाल गोयल, नरेंद्र, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, परमेश, ओम प्रकाश, ईश्वर सिंघल, सुरेंद्र गुप्ता, सुदर्शन अग्रवाल, राजेश सिंगला, रविंदर इत्यादि उद्योगपति एवं व्यवसायी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *