कुरुक्षेत्र 21 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय लोगों से पैरा लीगल वालियंटर के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जिसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा तक है वह व्यक्ति चरित्र प्रमाण पत्र के साथ 30 मई 2019 तक सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर सायं 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर डीएलएसए कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि पीएलवी को वेतन, भत्ता और वेजिज नहीं दिया जाएगा, उनको राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला की तरफ से निर्धारित मानदेय ही दिया जाएगा
Check Also
राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …
Post Now India Post Now India