Breaking News
Home / Uncategorized / मानवता बिक्री के लिए नही हैं के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

मानवता बिक्री के लिए नही हैं के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

कैथल, 22 मई: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एम.धौंचक के मार्ग दर्शन में प्राधिकरण द्वारा ढांड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मानव तस्करी जागरूकता अभियान मानवता बिक्री के लिए नही हैं के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता गौरव जैन व पराविधिक स्वयं सेवक सुनीता ने भाग लिया। पैनल अधिवक्ता ने शिविर में मानव तस्करी, यौन शोषण के पीडि़तों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उपस्थित बच्चों को इससे बचने और रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों को कहा कि अगर आपका कोई भी किसी भी तरह से मानसिक या शारीरिक शोषण कर रहा है तो इसकी जानकारी आप अपने स्कूल के अध्यापक या प्रधानाचार्य को दे सकते हैं। इसके अलावा उपस्थिति लोगों को जानकारी दी कि जिन व्यक्तियों की आय सभी साधनों से 3 लाख रुपए से कम है, वे व्यक्ति न्यायालय में अपने मुकदमों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए वे जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। किसी भी तरह की कानूनी जानकारी प्राप्त करने के लिए हैल्प लाईन नंबर 01746-235759 पर फोन कर सकते हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *