Breaking News
Home / Education / हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदार पद हेतू आयोजित की गई लिखित परीक्षा यहां शातिपूर्वक सम्पन्न हुई

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदार पद हेतू आयोजित की गई लिखित परीक्षा यहां शातिपूर्वक सम्पन्न हुई

कैथल, 26 मई: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदार पद हेतू आयोजित की गई लिखित परीक्षा यहां शातिपूर्वक सम्पन्न हुई। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा में सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक श्री जगदीप सिंह नोडल अधिकारी रहे। नोडल अधिकारी व परीक्षा पर्यवेक्षक श्रीमती हेमा शर्मा तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री जेबी गोयल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया तथा संचालित की जा रही परीक्षा का अवलोकन किया। नोडल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि सभी 16 स्थानों पर 26 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिसका टीम द्वारा रैंडमली निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई, जिसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त डॉ. प्रिंयका सोनी के दिशा निर्देशानुसार सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

जिला शिक्षा अधिकारी जोगिन्द्र हुड्डा ने बताया कि नायब तहसीलदार की लिखित परीक्षा में 7824 परीक्षार्थियों के लिए प्रबंध किए गए थे, जिनमें से 1412 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में बैठे, जबकि 6412 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा 10 पेपर डिस्ट्रीब्यूटर तथा 4 उड़नदस्तें नियुक्त किए गए थे। उन्होंने बताया कि आयोग की हिदायतों अनुसार सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह साढ़े 8 बजे से 9 बजकर 50 मिनट तक प्रवेश की अनुमति दी गई तथा इसके उपरांत परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। पुलिस बल को परीक्षा केंद्रों के बाहर की सुरक्षा हेतू तैनात किया गया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *