कुरुक्षेत्र. पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साइकिल की सवारी को प्रोत्साहन के लिए प्रेरणा समिति हरियाणा की कार्यकारिणी का गठन किया गया है. प्रेरणा समिति द्वारा जहाँ पिछले चार वर्षों में हज़ारों पौधे रोपित किये गए हैं वही 195 साइकिल रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया है. प्रेरणा समिति हरियाणा में पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया. योगशिक्षिका राज पंवार को जिला प्रधान, कप्तान गुरमेल सैनी और सूबेदार रविंद्र कौशिक को उपप्रधान, शिक्षा जगत से जुडी अन्नपूर्णा शर्मा को महासचिव, शिक्षक डॉ. भारतेन्दु हरीश को सचिव, दुष्यंत बक्शी को कोषाध्यक्ष, विनोद भुक्कल को सह कोषाध्यक्ष और पवन धीमान को पत्राचार प्रभारी नियुक्त किया गया. कार्यकारिणी में डॉ. अरुण धीमान, कमल सैनी, प्रियंका, दिव्या, संजय धीमान, रजनीकांत सैनी, अक्षय वर्मा, लक्षबीर सिंह आदि को शामिल किया गया है. संरक्षक के रूप में बिमल विनोद वशिष्ट जी को चुना गया है. प्रांतीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि समिति का काम पर्यावरण सम्बन्धी मामलों पर चिंतन करने के साथ उन्हें सुधारने की ओर ही रहेगा. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिक से अधिक साइकिल की सवारी का प्रयोग करें.
Post Now India Post Now India