Breaking News
Home / Education / जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम को प्राचार्य मुहर सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-2020 के दौरान कक्षा 11 वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतू 10 जून 2019 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम को प्राचार्य मुहर सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-2020 के दौरान कक्षा 11 वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतू 10 जून 2019 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

कैथल, 28 मई: जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम को प्राचार्य मुहर सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-2020 के दौरान कक्षा 11 वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतू 10 जून 2019 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान कैथल जिला में स्थित किसी भी राजकीय अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म एक जून 2001 से 31 मई 2005 की बीच (दोनों दिनों को मिलाकर )हुआ हो। ऐसे विद्यार्थी आगामी 10 जून 2019 तक नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोएडा की वैबसाईट 222.ठ्ठड्ड1शस्रड्ड4ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में सभी कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है। प्राचार्य ने बताया कि रिक्त स्थानों पर प्रवेश कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, परंतु नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। जिला अनुसार मैरिट सूची तैयार की जाएगी और रिक्तियों के अनुरूप विभिन्न वर्गों से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला से चयनित विद्यार्थियों के बाद राज्य स्तरीय सूची से विद्यार्थियों द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

About postnow

Check Also

संविधान लागू होने से आज ही के दिन भारत हुआ संपूर्ण प्रभूत्व संपन्न गणराज्य, जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समरोह संपन्न

कैथल, 26 जनवरी। 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाईन मैदान में आयोजित किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *