करनाल 30 मई: योग दिवस 2019 की तैयारियों के तहत जिला स्तर पर कर्ण स्टेडियम में और जिला के सातों ब्लॅाकों में योग प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 21 जून 2019 को होने वाले पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पी0टी0आई0/डी0पी0आई0 को योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण शिविर में आयुष विभाग के डा0 राजबीर, डा0 नितिन, डा0 धर्मवीर, नरेश कुमार, जोगीन्द्र कुमार, बबलीन ने सभी व्यवस्थाएं की तथा पतंजलि योग पीठ के राव सुर्यदेव, केहर सिंह काछवा, दिनेश शर्मा, केहर सिहं चोपड़ा, सुशाीला कुमारी तथा अश्विनी मिश्रा ने योग करवाया। इसमें लगभग 60 पी0टी0आई0/डी0पी0आई0 ने योग प्रशिक्षण लिया। यहां से ट्रेनिंग लेकर पी0टी0आई0/डी0पी0आई0 अपने अपने स्कूलों में बच्चों को 1 जून से 3 जून तक योग सिखाएगें।
जिला आयुर्वैदिक अधिकारी डा0 सतीश खटकड़ के अनुसार आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा0 साकेत कुमार, आई0ए0एस0 के मार्गदर्शन में तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार पाँचवें अतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव आई0ए0एस0 इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में पतंजली योग समिति के ंयोग शिक्षकों, पी0टी0आई0,डी0पी0आई0, खेल विभाग के योग ट्रेनरस, पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग शिक्षक तथा आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा 1 जून से 3 जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर 13 जून से 15 जून तक मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, एन0सी0सी0 कैडटस, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को पंतजलि योग समिति तथा आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा लघु सचिवालय के प्रांगण में प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 19 जून को को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक अनाज मंडी करनाल में उपरोक्त कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल होगी और जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा योग-मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल, कालेज, गुरूकूल, विश्वविद्यालय, जन साधारण योग संस्थान, पुलिस कर्मचारी, एन0सी0सी0 कैडेट, एन0एस0एस0, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउटस और गाईडस हिस्सा लेंगें।
उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक अतंराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नई अनाज मंडी करनाल में तथा सभी खंड स्तर तथा पंचायत स्तर पर किया जाएगा। प्रात: कार्यक्रम के उपरांत जिला स्तर पर योग विषय पर सैमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
Post Now India Post Now India