Breaking News
Home / Health / पोषण अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर की गई मीटिंग

पोषण अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर की गई मीटिंग

आज दिनांक 30.05.2019 को महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा ब्लॉक स्तर पर कैथल शहरी व राजौदं में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीजा की अध्यक्षता में पोषण अभियान,के तहत मासिक मीटिंग की गई । मीटिंग में ब्लॉक सीडीपीओ, सुपरवाईजर,व आगंनवाडी वर्करों ने भाग लिया। मीटिंग में उन्होने सभी सुपरवाईजर,व आगंनवाडी वर्करों को निर्देश दिए कि आप हर घर में पोषण का त्यौहार मनाइए। आप हर गांव में बच्चें, किशोर-किशोरी, गर्भवती एंव धात्री महिला को निर्धारित पोषण सेवा दिलवायें तभी गांव कुपोषण मुक्त होगा। जिला कोर्डिनेटर मिस शिक्षा के द्वारा बताया गया कि पोषण अभियान का मुख्य उदेश्य बच्चों अल्पपोषण, खून की कमी, अनीमिया तथा जन्म के वक्त वनज वाले शिशुओं की सख्ंया में कमी को रोकना है। उन्होनें आगंनवाडी वर्करों के माध्यम से गर्भवती माताओं को निर्देश देते हुए बताया कि वे महिने पूरे होने पर मां के दूध के साथ उपरी आहाी शुरू करें। रांेजाना आयरन और विटामिन युक्त तरह-तरह के पोषक आहार दें। मसला हुआ और गाढा पौष्टिक उपरी आहार दें। आगंनवाडी केन्द्र पर नियमित रूप से लेकर जायें तथा उसका वनज अवश्य करवायें। पेट के कीडो से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चें को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चें को एक गोली साल में दो बार आगंनवाडी केन्द्र पर दिलवायें। खाना खाने और खिलाने से पहले साबंुन से हाथ जरूर धुलवाये। उन्होनें पोषण अभियान के तहत सभी को शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर ब्लॉक सीडीपीओ श्रीमति कमलेश गर्ग व रामरती, सुपरवाईजर पूनम ,सुमन, पिन्की, अनिता व आगंनवाडी वर्करों ने भाग लिया।

About postnow

Check Also

संविधान लागू होने से आज ही के दिन भारत हुआ संपूर्ण प्रभूत्व संपन्न गणराज्य, जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समरोह संपन्न

कैथल, 26 जनवरी। 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाईन मैदान में आयोजित किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *